बिहार में महिला सशक्तिकरण पर फोकस, नीतीश कुमार ने ‘महिला संवाद अभियान’ की शुरुआत की…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार, 18 अप्रैल से महिलाओं से सीधे जुड़ने के उद्देश्य से ‘महिला संवाद अभियान’ की शुरुआत कर दी है। यह विशेष अभियान आगामी दो महीनों तक चलेगा, जिसमें राज्यभर की करीब 2 करोड़ महिलाओं से संवाद किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने अपने आवास से कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करते हुए 50 विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी शामिल रहे।राज्यभर में व्यापक स्तर पर आयोजनपहले दिन राज्य के 600 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ाकर प्रतिदिन 1200 स्थानों तक पहुंचाई जाएगी।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के अनुसार, इस अभियान के तहत बिहार के सभी 38 जिलों और 48,000 गांवों में संवाद कार्यक्रम होंगे। बड़े गांवों में एक से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है, जिससे कुल कार्यक्रम स्थलों की संख्या 70,000 से अधिक हो जाएगी।महिलाओं को योजनाओं की जानकारी और समस्याओं का समाधानइस अभियान के दौरान जीविका से जुड़ी करीब 1,35,000 दीदियां भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को राज्य सरकार की सशक्तिकरण योजनाओं से अवगत कराना और गांवों व टोले की समस्याओं को जानकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकालना है। संवाद में मिली जानकारी के आधार पर आगे की योजनाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा।महिलाओं से फीडबैक लेना भी मकसदकार्यक्रम के तहत सरकार की अब तक की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा और महिलाओं से फीडबैक भी लिया जाएगा। संवाद के दौरान पंचायत स्तर पर महिलाओं को आरक्षण, राज्य महिला सशक्तिकरण नीति 2015, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान, जीविका योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बालिका प्रोत्साहन योजनाएं और साइकिल योजना जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।यह संवाद अभियान चुनावी साल में महिलाओं से सरकार की सीधी बातचीत का बड़ा माध्यम बनने जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article