आर्बिट्रेटर सह आयुक्त, पटना प्रमंडल ने किया स्थल निरीक्षण, किसानों से की बातचीत, दिए आवश्यक निर्देश

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर जिले में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति एवं भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों की समीक्षा हेतु आज पटना प्रमंडल के आयुक्त सह आर्बिट्रेटर द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान वे सीधे परियोजना स्थल (एलाइनमेंट) पर पहुंचे जहां उन्होंने कार्य की भौतिक स्थिति, भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया, एवं किसानों की उपस्थिति का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना पदाधिकारी ने नक्शे एवं तकनीकी विवरण के माध्यम से आयुक्त को परियोजना की विस्तृत जानकारी दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आर्बिट्रेटर सह आयुक्त ने खेत में मौजूद किसानों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याएं, भुगतान की स्थिति, एवं मुआवजा संबंधी प्रक्रिया की भी जानकारी ली। किसानों द्वारा उठाए गए बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त महोदय ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, उनके मामलों का त्वरित निपटारा किया जाए।
सभी संबंधित कार्यालय किसानों से समन्वय स्थापित कर प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करें।
भूमि अधिग्रहण से संबंधित शेष तकनीकी व दस्तावेजी कार्य शीघ्र पूरा कर निर्माण कार्य को गति दी जाए।
इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एसडीओ, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, परियोजना से जुड़े तकनीकी अधिकारीगण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त महोदय ने यह भी कहा कि भारतमाला परियोजना न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को उनका उचित अधिकार समय से मिले यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article