ट्रेन से कटकर टेंट मिस्त्री की मौ/त, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में टेंट मिस्त्री की ट्रेन से कटने के कारण मौत हो गई गुरुवार को उनका शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है घटना अंबा पाली रेलवे स्टेशन की है जानकारी के अनुसार मृतक अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गया हुआ था तभी ट्रेन से वह गिर गए पैर और शरीर के कई अंग ट्रेन से कट जाने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई इधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुँची जीआरपी पुलिस ने मृतक के पास मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी मृतक की पहचान भागलपुर के पार्वती धोबिया कॉलेज स्थान निवासी अशोक दास के रूप में हुई है सूचना मिलने के बाद परिजन अंबा पाली स्टेशन पहुँचे इधर जीआरपी पुलिस ने संबंधित कागजात बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया मृतक मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करता था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक टेंट मिस्त्री पाँच बच्चों का पिता था मृतक के चाचा महेश दास ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ गया हुआ था ट्रेन से गिरने के कारण उसका पैर कट गया दोनों दोस्त वहीं पर पड़े रहे, लेकिन मौत हो जाने के बाद दोनों वहाँ से भाग गए उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस ने दी इसके बाद हम लोग मौके पर पहुँचे और शव को पोस्टमार्टम हाउस लाए वर्तमान में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article