युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला का हुआ समापन , देखने को मिली कला और संस्कृति की अनूठी झलक

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में “युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला” का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया यह कार्यक्रम अंग सांस्कृतिक भवन, भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित की गई इस कार्यक्रम को लेकर भागलपुर कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच देना और उन्हें कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है समापन समारोह में भागलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे आज के इस कार्यक्रम में महिला मंजूषा कलाकारों की समूह चित्र प्रदर्शनी,फोटोग्राफी प्रदर्शनी जिसमें युवा फोटोग्राफरों की प्रतिभा झलकेगी, नाटक का मंचन जिसमें सामाजिक मुद्दों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

साथ ही शास्त्रीय नृत्य एवं वाद्य वादन की प्रस्तुति किया गया साथ ही सभी प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया जिला प्रशासन, भागलपुर ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ न केवल युवाओं की रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं बल्कि उन्हें समाज से जुड़ने और अपनी संस्कृति से गहराई से परिचित होने का अवसर भी प्रदान करती हैं समापन समारोह में बड़ी संख्या में छात्रों, कलाकारों, सांस्कृतिक प्रेमियों और आम नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में भाग लें और स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन दें“युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला” का यह समापन समारोह भागलपुर की कला और संस्कृति के लिए एक यादगार दिन साबित होगा यह न केवल युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देगा बल्कि भागलपुर की सांस्कृतिक धरोहर को नई दिशा भी प्रदान करेगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article