बिहार में भ्रष्टाचार पर वार, पंचायत सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की मुख्यालय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहतास जिले के करगहर अंचल अंतर्गत ठोरसन पंचायत के पंचायत सचिव ऋतुराज पंडित को 12,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सिढ़ी गांव के पूरब ठोरसन मोड़ के समीप एक आम के पेड़ के पास से की गई।

जानकारी के अनुसार, परिवादी धर्मेन्द्र कुमार पटेल (ग्राम- ठोरसन, थाना- करगहर, जिला- रोहतास) ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पंचायत सचिव द्वारा वार्ड संख्या-15 के अनुरक्षक कार्य का मानदेय (01 अप्रैल 2022 से 01 अप्रैल 2023 तक) 2,000 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल 24,000 रुपये के भुगतान के बाद भी रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या-026/26, दिनांक 25.02.2026 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती रीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष धावादल गठित कर ट्रैप की कार्रवाई की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

धावादल ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी पंचायत सचिव को 12,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की अनुसंधानात्मक कार्रवाई जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article