बिहार में पागल कुत्ते का कहर: 60 से अधिक लोग घायल, अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बगहा बाजार में रविवार का दिन दहशत में बदल गया, जब एक कथित रूप से पागल कुत्ते ने सुबह से शाम तक दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुत्ते ने करीब 60 से अधिक लोगों को काटा, जिससे बाजार क्षेत्र और अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह के समय कुत्ता सीधे अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में घुस आया। वहां इलाज के लिए आए मरीजों और परिजनों पर उसने अचानक हमला कर दिया। शुरुआती हमले में ही 10 से अधिक लोग घायल हो गए। अस्पताल प्रबंधन ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन खतरा यहीं खत्म नहीं हुआ।

बाजार में फैली दहशत

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अस्पताल से बाहर निकलते ही कुत्ते ने बाजार की ओर रुख किया। राह चलते लोग, दुकानदार और खरीदारी करने आए ग्राहक उसके हमले का शिकार बनते गए। कुछ ही घंटों में घायलों की संख्या तेजी से बढ़कर 60 के पार पहुंच गई।

पीड़ितों में गुड़िया कुमारी, विजय चौधरी, दिनेश कुमार, प्रभावती देवी, पिंटू कुमार, बाबूलाल और मनकेश्वर दीक्षित समेत कई अन्य शामिल हैं। कई लोगों के हाथ, पैर और चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं।

वैक्सीन की कमी ने बढ़ाई चिंता

घटना के बाद सबसे गंभीर सवाल अस्पताल की तैयारियों को लेकर उठा। अस्पताल में पिछले तीन दिनों से एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने की पुष्टि हुई है।

डॉ. रामप्रवेश भारती ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को बाहर से इंजेक्शन खरीदना पड़ा।

वहीं, उपाधीक्षक डॉ. ए.के. तिवारी ने कहा कि एंटी-रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति के लिए जिला मुख्यालय को पत्र भेजा गया है और जल्द ही उपलब्ध होने की उम्मीद है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article