अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लक को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

NewsPR Live

पटना डेस्क । अमेरिकी की मसहूर कवयित्री लुईस ग्लक को 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. स्वीडिश एकेडमी के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने स्टॉकहोम में बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की.ग्लक को यह पुरस्कार उनकी शानदार काव्यात्मक आवाज के लिए दिया गया है, जो सादगी भरी सुंदरता के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को वैश्विक बनाती है.

नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना तकरीबन 8.20 करोड़ रुपये की राशि दी जाती है. स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है।

Share This Article