DSP गौतम कुमार का बेनामी संपत्ति मामला: नौकरानी पारो की आलीशान लाइफस्टाइल ने खोली पोल

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति मामले में नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि DSP के घर में काम करने वाली नौकरानी पारो के पास भी करोड़ों रुपए की संपत्ति मौजूद है, जिसकी विलासिता किसी आम घरेलू सहायिका जैसी नहीं है।

धरमगंज के किला बागान की रहने वाली पारो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में आ गई। जांच में पता चला कि वह 35 लाख रुपए कीमत की थार गाड़ी से काम पर आती थी, और कई बार सरकारी और निजी वाहनों का भी इस्तेमाल करती थी। इसके अलावा, उसके नाम पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मलद्वार में लगभग एक करोड़ रुपए का आलीशान बंगला दर्ज है। DSP गौतम कुमार ने उसे बुलेट बाइक भी गिफ्ट की थी।

सोशल मीडिया पर पारो की तस्वीरों और वीडियो में उसकी आलीशान जिंदगी के कई सबूत सामने आए हैं। एक वीडियो में उसके हाथ में डेढ़ लाख रुपए कैश नजर आया, जबकि कई तस्वीरों में वह DSP और उनके करीबियों के साथ दिखी। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी के बाद पारो अपने परिवार के साथ फरार हो गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आपको बता दें कि DSP गौतम कुमार पर आरोप है कि उन्होंने 32 साल की सेवा के दौरान करीब 80 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की। उनके महंगे शौक और आलीशान जीवनशैली पहले से ही चर्चा का विषय थे। पूर्णिया स्थित बंगले की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपए है, जबकि फर्निशिंग और इंटीरियर पर 1 करोड़ से अधिक खर्च हुआ। उनकी पत्नी भी सरकारी शिक्षिका होने के बावजूद लग्जरी गाड़ियों में यात्रा करती हैं।

31 मार्च को EOU ने DSP गौतम कुमार के 8 ठिकानों पर छापेमारी की थी। पटना, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और सिलीगुड़ी में की गई कार्रवाई में जमीन के 36 दस्तावेज, LIC और नोएडा-गुड़गांव में निवेश संबंधी कागजात, 60 लाख रुपए के गहने, महंगी घड़ियां और क्रेटा व थार जैसी लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई थीं।

इस कार्रवाई के बाद DSP गौतम कुमार को पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में तैनात कर दिया गया है। DGP विनय कुमार ने उनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की है। इस मामले ने बिहार पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है और अधिकारियों की निगाहें EOU की अगली कार्रवाई पर लगी हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article