दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और बिहटा एयरपोर्ट का सीएम ने किया निरीक्षण, समयसीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 4 अप्रैल । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शनिवार को दानापुर–बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर एवं बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

सबसे पहले मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन दानापुर–बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि परियोजना में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहटा एयरपोर्ट परिसर पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साइट मैप के माध्यम से रनवे, यात्री सुविधाओं, कनेक्टिविटी रोड और अन्य प्रस्तावित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समय के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर से बिहटा एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क का भी निरीक्षण किया और इसे जल्द पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने भारतीय वायुसेना स्थल, बिहटा के परिसर स्थित रनवे का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण से बिहार में हवाई कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी तथा यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए बिहटा एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से पटना एयरपोर्ट से बिहटा एयरपोर्ट तक आवागमन में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

इस निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article