बिहार में नेतृत्व बदलाव की अटकलें तेज, संजय सरावगी ने किया खुलासा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना/दरभंगा, 05 अप्रैल। बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे और नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर जारी अटकलों के बीच भाजपा ने स्थिति स्पष्ट करने के संकेत दिए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। इस प्रक्रिया के बाद एनडीए गठबंधन के घटक दल और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मिलकर बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय लेंगे। सरावगी ने कहा कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा और इसकी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

इसी बीच, दरभंगा में ज्वेलरी शॉप में हुई लूट की घटना पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेगूसराय से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी मुठभेड़ में घायल हुआ है। उन्होंने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, 10 अप्रैल के बाद बिहार की सियासत में बड़ा फैसला सामने आ सकता है, जिससे राज्य के नेतृत्व को लेकर चल रहा सस्पेंस समाप्त होने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article