निशांत कुमार का बड़ा बयान: सम्राट चौधरी देंगे बिहार को नई दिशा

Samrat Chaudhary will give a new direction to Bihar

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने आए। गुरुवार दोपहर वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत कुमार ने सौहार्दपूर्ण अंदाज में नई सरकार के नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,“सम्राट चौधरी मेरे बड़े भाई जैसे हैं, उन्हें मैं बधाई देता हूं। विजय चौधरी अंकल को भी शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद है कि सम्राट जी बिहार को एक नई दिशा देंगे। हम सभी उनके नेतृत्व में सहयोग करेंगे।”
संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाना
उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य अब संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाना है।मैं जनता के बीच जाऊंगा और पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा। मेरे पिता जी के अधूरे सपनों को पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी।
नीतीश कुमार की भी सहमति और इच्छा शामिल रही
गौरतलब है कि नई सरकार के गठन के बाद सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, राजनीतिक चर्चाओं के बीच नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें थीं, हालांकि वे इस पद की दौड़ में शामिल नहीं हुए।सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक उन्हें उपमुख्यमंत्री पद के लिए मनाने की कोशिशें भी की गईं, लेकिन उन्होंने संगठनात्मक भूमिका निभाने को प्राथमिकता दी। बताया जाता है कि इस निर्णय में नीतीश कुमार की भी सहमति और इच्छा शामिल रही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article