बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे, जो गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली है। यहां उन्होंने विधिवत मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। गुरुद्वारा परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत श्री हरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के सदस्यों द्वारा किया गया। इस दौरान उन्हें तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
देश विकास के पथ पर अग्रसर
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु की प्रेरणा से देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश विकास के पथ पर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार ने महत्वपूर्ण विकास किया है।
350वां प्रकाश पर्व भव्य रूप से मनाया गया
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 350वां प्रकाश पर्व भव्य रूप से मनाया गया था और इस अवसर पर पटना साहिब क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को काफी बेहतर किया गया है। उन्होंने कामना की कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की कृपा पूरे प्रदेश पर बनी रहे और राज्य समृद्धि की ओर अग्रसर हो। इस मौके पर विधायक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्य, सेवादार और श्रद्धालु मौजूद रहे।
पटना साहिब में नतमस्तक हुए सीएम सम्राट चौधरी , गुरु गोविंद सिंह जी से मांगा राज्य की समृद्धि का आशीर्वाद
CM Samrat Chaudhary bowed down in Patna Sahib
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
