बिहार में डिप्टी सीएम की सुरक्षा बढ़ी, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को मिला Z श्रेणी कवर

Vijay Chaudhary and Vijender Yadav get Z category cover

Neha Nanhe

बिहार सरकार ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। सरकार ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें Z श्रेणी का हाई-लेवल सुरक्षा कवच प्रदान किया है। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों से मिले संवेदनशील इनपुट और विस्तृत समीक्षा के बाद लिया गया है। सरकार का कहना है कि दोनों नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाना आवश्यक था। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आधिकारिक पुष्टि की है। नई सुरक्षा व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
अब और कड़ी होगी सुरक्षा
Z श्रेणी सुरक्षा के तहत विशेष सुरक्षा घेरा बनाया जाता है। इसमें 22 से 24 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होती है। चार से छह कमांडो अर्द्धसैनिक बलों से शामिल रहते हैं।इनमें सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवान भी हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था चौबीसों घंटे सक्रिय रहती है।डिप्टी सीएम की सुरक्षा दो स्तरों पर की जाएगी। एक चलती सुरक्षा यानी मोबाइल सुरक्षा व्यवस्था होगी। दूसरी उनके आवास की स्थायी सुरक्षा होगी। साथ ही हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
VIP सुरक्षा के सबसे उच्च स्तरों में से एक
बता दें कि भारत में Z कैटेगरी सुरक्षा VIP सुरक्षा के सबसे उच्च स्तरों में से एक मानी जाती है। यह उन व्यक्तियों को दी जाती है जिन पर गंभीर खतरे की आशंका होती है।बता दें कि राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पदों पर बैठे नेताओं की सुरक्षा बढ़ाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। ऐसे में यह फैसला न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि संभावित खतरों के प्रति सरकार की सतर्कता को भी दर्शाता है।

Share This Article