भागलपुर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ललमटिया थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान डीएसपी टू राकेश कुमार के नेतृत्व में तथा थानाध्यक्ष दीपक पासवान की देखरेख में संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। जांच के क्रम में वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से पड़ताल की गई।
वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह का सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट
भागलपुर में सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
Intensive checking increases the severity, police take strict action against rule breakers