बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल रहा है। निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में तेजी से कदम बढ़ाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से 3 मई से बिहार यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने बताया कि इस यात्रा की रूपरेखा पर अभी चर्चा चल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की जा रही है। यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
उनका पूरा फोकस संगठन पर
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया को लेकर पूछे गए सवाल पर निशांत कुमार ने कोई टिप्पणी करने से परहेज किया, जिससे साफ है कि फिलहाल उनका पूरा फोकस संगठन पर है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार पहले भी कई यात्राएं कर चुके हैं, जिनमें चुनाव से पहले निकाली गई “समृद्धि यात्रा” काफी चर्चित रही थी। अब निशांत कुमार भी उसी रणनीति पर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
उनका मकसद फिलहाल संगठन को मजबूत करना है,
बता दें कि राजनीतिक गलियारों में उन्हें जेडीयू के भविष्य के नेतृत्व के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि उनका मकसद फिलहाल संगठन को मजबूत करना है, यही वजह है कि उन्होंने नई सरकार में कोई पद नहीं लिया। निशांत कुमार लगातार पार्टी कार्यालय पहुंचकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि , निशांत कुमार अब पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं और जेडीयू को जमीनी स्तर पर मजबूती देने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।
निशांत कुमार ने राजनीति में बढ़ाई सक्रियता, जेडीयू को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी,3 मई से बिहार यात्रा का ऐलान
Nishant Kumar will follow his father's footsteps and make his political debut with a trip to Bihar