गया अभियंत्रण महाविद्यालय में PTM का आयोजन, छात्र विकास और करियर मार्गदर्शन पर हुई विस्तृत चर्चा

अभिभावक-शिक्षक साझेदारी से उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम

Rashmi Tiwari

गया स्थित Gaya Engineering College में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, अनुशासन और करियर मार्गदर्शन को लेकर दूसरे सेमेस्टर की पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच विद्यार्थियों की प्रगति, उपस्थिति, व्यवहार तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की अभिभावकों ने सराहना की।

कार्यक्रम में डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. प्रलयंकर कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह, प्रो. शिल्पी, डॉ. शिप्रा सागर, डॉ. सुरेश कुमार, प्रो. कृष्णा और डॉ. श्वेत निशा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य Dr. Rajan Sarkar ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास में अभिभावकों और शिक्षकों की साझेदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि PTM के माध्यम से छात्रों की शैक्षणिक और व्यक्तिगत प्रगति को सही दिशा देने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का माहौल सकारात्मक और प्रेरणादायी रहा। अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

Share This Article