भागलपुर में सरेआम हत्या से सनसनी, 4 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

रंगदारी के विरोध की कीमत मौत — नवगछिया में अपराधियों का खौफ

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली रंगदारी को लेकर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने एक बार फिर इलाके की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, खरीक थाना क्षेत्र के कठेला इलाके में शनिवार रात कुछ बदमाश शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे। जब 25 वर्षीय कन्हैया कुमार मोदी ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उसे सरेआम गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना भेजा गया लेकिन जिंदगी की जंग लड़ते हुए रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतक कन्हैया, खरीक बाजार निवासी विजय मोदी का पुत्र बताया जा रहा है।


घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं नवगछिया पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर मुख्य आरोपी ऋषव चौधरी समेत तीन बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


इधर घटना की खबर मिलते ही पूर्णिया सांसद Pappu Yadav पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में गांव और यहां के लोगों के साथ खड़े हैं। सांसद ने ग्रामीणों से कहा कि जरूरत पड़ने पर वे कहीं भी रहें 10 घंटे के अंदर उनके बीच पहुंच जाएंगे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।युवक की हत्या के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article