बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 17 मई। बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग ने देर रात अधिसूचना जारी कर बिहार पुलिस सेवा के 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की है। इस फेरबदल में ईओयू, साइबर क्राइम, मद्य निषेध, सीआईडी और ट्रैफिक जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

जारी आदेश के अनुसार मो. अली अंसारी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (रेल) के पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) बनाया गया है। वहीं अशफाक अंसारी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से स्थानांतरित कर मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आशीष कुमार सिंह को नया ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है। वहीं मनोज राम को वैशाली से अपराध अनुसंधान विभाग (CID) पटना भेजा गया है। वंदना मुखर्जी को मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सरकार ने साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए भी कई अहम बदलाव किए हैं। शाहनवाज अख्तर को रोहतास से साइबर क्राइम नवादा, अब्दुर रहमान दानिश को सारण से साइबर क्राइम गया में पदस्थापित किया गया है। वहीं अभिषेक कुमार को औरंगाबाद से मुंबई साइबर क्राइम प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।

इसके अलावा रेशु कृष्णा को सीआईडी में डीएसपी, महेश चौधरी को ईओयू में डीएसपी, धीरज कुमार को इमामगंज (गया) का एसडीपीओ और नीलाभ कृष्ण को ईओयू में सीनियर डीएसपी बनाया गया है। कमलेश कुमार को सीआईडी कमजोर वर्ग शाखा में सीनियर डीएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार अशोक कुमार को ईओयू में सीनियर डीएसपी, देवेंद्र प्रसाद और अनुराग कुमार को ईओयू में डीएसपी पद पर तैनात किया गया है। वहीं दयानंद कुमार को कैमूर का ट्रैफिक डीएसपी तथा मो. आसिफ आलम को कटिहार का साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया है।

सरकार का मानना है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से कानून-व्यवस्था और साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी और मजबूत होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article