विक्रमशिला सेतु पर जल्द बहाल होगा आवागमन, युद्धस्तर पर जारी है मरम्मत कार्य

7 जून से पहले विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बहाल करने का लक्ष्य

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के महत्वपूर्ण लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बहाल करने को लेकर प्रशासन और तकनीकी एजेंसियां युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को सेतु पर चल रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान डीएम ने BRO एवं संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली और सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त स्लैब की जगह नया हिस्सा सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। साथ ही तकनीकी ऑडिट में चिन्हित अन्य हिस्सों पर लॉन्चिंग कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल अंतिम लॉन्चिंग का कार्य तेजी से जारी है। अतिरिक्त सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चौथे बेली ब्रिज का निर्माण भी कराया जा रहा है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इसके अलावा पुल पर सुरक्षित यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए पहुंच पथ निर्माण, लाइनिंग-मार्किंग और तकनीकी जांच जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी लगातार किए जा रहे हैं।
डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि BRO, पुल निर्माण निगम और तकनीकी टीम दिन-रात लगातार काम कर रही है। प्रशासन का लक्ष्य 7 जून 2026 से पहले हर हाल में विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बहाल करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुल के शुरू होते ही आवागमन की परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article