‘मन की बात’ में बिहार का उल्लेख होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 31 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में बिहार का विशेष उल्लेख किए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की विविध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और जनजीवन से जुड़े विषयों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानपूर्वक प्रस्तुत कर लोगों को प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को प्रसारित कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और यहां के पारंपरिक उत्पादों को देशभर में नई पहचान दिलाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बिहार के पारंपरिक एवं पौष्टिक पेय सत्तू और राज्य के प्रसिद्ध जर्दालु आम का उल्लेख बिहार की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री द्वारा बिहार के किसानों, उद्यमियों और आम नागरिकों के प्रयासों को सराहना मिलना राज्य की कृषि एवं खाद्य परंपरा का सम्मान है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अपनी सांस्कृतिक धरोहर, कृषि उत्पादों और लोक परंपराओं के माध्यम से देश की समृद्धि में लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री द्वारा इन विषयों को राष्ट्रीय मंच पर उठाए जाने से राज्य के स्थानीय उत्पादों को देश और विदेश में नई पहचान मिलेगी तथा किसानों और छोटे उद्यमियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं और परंपराओं को आगे बढ़ाने का भी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने बिहार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article