भागलपुर में सहयोग शिविर का आयोजन, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, लाभार्थियों को मिला जॉब कार्ड

भागलपुर में सहयोग शिविर का आयोजन

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर: आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से भागलपुर जिले के बिशुनपुर जीच्छो उत्क्रमित उच्च विद्यालय मैदान में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें और आवेदन प्राप्त कर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।


कार्यक्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव एवं भागलपुर के सह प्रभारी सचिव दीपक आनंद, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव तथा कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के बीच जॉब कार्ड का वितरण भी किया गया। अधिकारियों ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
सात दिनों के भीतर होगा लंबित मामलों का निष्पादन
शिविर को संबोधित करते हुए सचिव दीपक आनंद ने कहा कि शिविर में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका है, उनका निष्पादन अगले सात दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


जिले में 38 स्थानों पर लगाए गए हैं सेवा शिविर
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि भागलपुर जिले में कुल 38 स्थानों पर सेवा एवं सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक शिविर में एक-एक वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि लोगों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से सरकार और प्रशासन सीधे आम जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निपटारा कर रहा है।प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि सरकारी योजनाओं की पहुंच और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article