PM आवास योजना में घूसखोरी का खेल, आवास सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

आवास योजना की किस्त के बदले घूस मांगना पड़ा भारी, निगरानी के जाल में फंसा आवास सहायक

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के नवादा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मेसकोर प्रखंड में कार्यरत एक आवास सहायक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले लाभार्थी से घूस की मांग कर रहा था।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेसकोर प्रखंड के आवास सहायक धीरू कुमार चौधरी के रूप में हुई है। निगरानी विभाग की टीम ने उसे प्रखंड कार्यालय के बाहर रिश्वत की रकम लेते हुए धर दबोचा।


शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने बताया कि मेसकोर निवासी धनंजय कुमार ने विभाग को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले आवास सहायक द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की गोपनीय जांच कराई। जांच के दौरान आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विशेष टीम का गठन कर ट्रैप बिछाया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


घूस लेते ही दबोचा गया आरोपी
पूर्व निर्धारित योजना के तहत निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आवास सहायक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ लेकर गया स्थित सर्किट हाउस पहुंची, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई।
मेडिकल जांच के बाद पटना रवाना
निगरानी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच भी कराई गई है। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है।निगरानी विभाग ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सरकारी योजनाओं में रिश्वतखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article