बायोमैट्रिक और जैमर की निगरानी में होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्ष , सुबह 10:30 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 6 जून। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.-2026) के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में केंद्राधीक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार ने की।

बैठक में बताया गया कि राज्य नोडल विश्वविद्यालय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा जिला मुख्यालय के कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी।

अपर समाहर्ता ने बताया कि परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्राधीक्षकों को उपस्थिति पत्रक, रोल नंबर स्टीकर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी, वीक्षक एवं कर्मियों को परीक्षा दिवस पर सुबह 7 बजे तक केंद्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक ही दिया जाएगा। प्रवेश के लिए प्रवेश-पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के बाद अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी तथा महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग जांच (फ्रिस्किंग) के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा।

केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, पामटॉप अथवा अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाए। परीक्षा के दौरान ऐसे उपकरण पाए जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि 10:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश-पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर दो प्रतियों में लाना अनिवार्य होगा। दोनों प्रतियों पर वीक्षक के हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसमें से एक प्रति परीक्षार्थी को वापस कर दी जाएगी। तकनीकी कारणों से प्रवेश-पत्र पर फोटो नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं फोटो चिपकाकर ला सकते हैं, जिसकी जांच पहचान पत्र से मिलान कर की जाएगी।

बैठक में आधार कार्ड एवं आवेदन के समय प्रस्तुत पहचान पत्र साथ लाने को भी अनिवार्य बताया गया। प्रत्येक 48 परीक्षार्थियों पर चार वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा प्रत्येक कक्ष में न्यूनतम दो वीक्षक रहेंगे।

केंद्राधीक्षकों को सीट प्लान के अनुसार बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभी केंद्रों पर जैमर की कार्यशीलता की जांच करने तथा परीक्षा अवधि में स्वयं स्मार्ट मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से समय-समय पर परीक्षार्थियों को आवश्यक निर्देश देने को कहा गया।

ब्रीफिंग में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि लाल बाबू, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के डॉ. अरविंद कुमार, संस्कृत विश्वविद्यालय के रामसेवक झा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article