NEWS PR डेस्क:धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक श्रद्धा के बीच बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार (Prem Kumar) ने उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री मां नयना देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। परिवार और सहयोगियों के साथ पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर में दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नैनीताल झील के किनारे स्थित यह पवित्र मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यह स्थान 51 शक्तिपीठों में शामिल है, जहां माता सती के नेत्र (नयन) गिरे थे। यहां देवी की पिंडी स्वरूप में पूजा की जाती है और श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां के दर्शन से नेत्र संबंधी कष्टों से राहत मिलती है।

दर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मां नयना देवी का यह धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत भी है। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में चल रहे कार्यकाल के 12 वर्षों की पूर्णता के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की। साथ ही उन्होंने देश में ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।
डॉ. प्रेम कुमार ने मां नयना देवी से बिहार राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की भी कामना की। उन्होंने कहा कि बिहार निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में राज्य विकास के नए मानक स्थापित करेगा।मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में सहभागिता की। इस दौरान मंदिर परिसर में जयकारों से माहौल गूंज उठा और आस्था का विशेष दृश्य देखने को मिला।
