बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, बिना परिसीमन के ईवीएम से जल्द होगा मतदान

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 30 जून। बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराए जाएंगे। इस बार चुनाव नए आरक्षण रोस्टर के आधार पर होंगे और सभी पदों के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। आरक्षण रोस्टर जल्द जारी किया जाएगा। साथ ही मल्टी पोस्ट ईवीएम की खरीद, रखरखाव और अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं भी आयोग की निगरानी में पूरी की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि पिछला आरक्षण रोस्टर लागू हुए करीब दस वर्ष हो चुके हैं। ऐसे में इस बार नया आरक्षण रोस्टर लागू किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर चुनाव निर्धारित अवधि के भीतर संपन्न कराया जाए। वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव दिसंबर तक पूरा हुआ था और इसी समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए इस बार भी चुनाव कराने की तैयारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दीपक प्रकाश ने बताया कि पंचायत चुनाव में सभी छह पदों के लिए मल्टी पोस्ट ईवीएम के जरिए मतदान कराया जाएगा। इससे मतदान प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और सुगम होने की उम्मीद है।

परिसीमन के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के कारण जनगणना नहीं हो सकी थी। फिलहाल देशभर में जनगणना की प्रक्रिया जारी है। जनगणना के आंकड़े उपलब्ध होने के बाद नए सिरे से परिसीमन किया जाएगा। इसी वजह से इस बार बिहार में पंचायत चुनाव बिना परिसीमन के ही आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article