NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 14 जुलाई 2026। दरभंगा पुलिस ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जारी आदेश के तहत 39 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन पर भेजा गया है।
जारी सूची के अनुसार जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में तैनात पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें हायाघाट, सोनकी, नेहरा, बिशनपुर, बहेड़ी, बड़गांव, कोतवाली, अलीनगर, जाले, लहेरियासराय, कमतौल, विश्वविद्यालय, महिला, सदर, बिरौल, सकतपुर, बाजितपुर, मब्बी और नगर थाना समेत कई इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हैं।
तबादला आदेश के तहत कई अधिकारियों को नए थाना प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ पदाधिकारियों को विशेष इकाइयों में भी पदस्थापित किया गया है। सूची के अनुसार पु०अ०नि० दिव्यांशु शेखर को जिला आसूचना इकाई (DIU), दरभंगा में तैनात किया गया है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में सहायक अवर निरीक्षक (ASI) और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।


दरभंगा पुलिस का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
