बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, शाम 6 बजे होगी ब्रीफिंग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना: बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होने वाली इस अहम बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जा सकती है। बैठक के बाद शाम 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग में सरकार फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा करेगी।

शाम 5 बजे होगी कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि विकास, आधारभूत संरचना, कृषि, शहरी विकास और अन्य विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग सकती है। पिछली कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने कुल 22 एजेंडों को मंजूरी दी थी। इनमें परिवहन, शहरी विकास, कृषि, ऊर्जा और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल थे।
सबसे अहम निर्णय बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए चार हाई-स्पीड रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी देना था। इसके तहत पटना-गया, पटना-मुजफ्फरपुर, पटना-बेगूसराय और पटना-आरा के बीच रैपिड रेल सेवा शुरू करने की योजना है। सरकार का अनुमान है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद इन शहरों के बीच यात्रा का समय करीब दो-तिहाई तक कम हो जाएगा।
सैटेलाइट टाउनशिप और डिजिटल कृषि को भी मिली थी मंजूरी
कैबिनेट ने पटना, सोनपुर, गया और मुजफ्फरपुर में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण को भी मंजूरी दी थी। इन टाउनशिप में सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य आधुनिक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और फसलों का डिजिटल सर्वे कराने के उद्देश्य से डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत 154 करोड़ रुपये की योजना को भी स्वीकृति दी गई थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article