बोधगया रथयात्रा में डॉ. प्रेम कुमार ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ, स्वच्छता सेवा में भी लिया भाग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार आज बोधगया स्थित भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीजगन्नाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा बिहार सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

इसके उपरांत डॉ. प्रेम कुमार ने बोधगया जगन्नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता सेवा में सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि सेवा ही सच्ची भक्ति है और स्वच्छता भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। मंदिर परिसर की स्वच्छता प्रत्येक श्रद्धालु का नैतिक दायित्व है।

रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्रीजगन्नाथ के रथ की पवित्र रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा वातावरण “जय जगन्नाथ” के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा, त्याग और मानव कल्याण का महान संदेश देने वाला महापर्व है। भगवान जगन्नाथ सभी के हैं और उनका रथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रतीक है। यह पर्व हमें एकता, सद्भाव, प्रेम और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति विश्व को “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देती है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

डॉ. प्रेम कुमार ने भगवान श्रीजगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से बिहार निरंतर विकास, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के पथ पर अग्रसर रहे तथा प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख,शांति और खुशहाली से परिपूर्ण हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article