अभिनेत्री अक्षरा ने पवन सिंह को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- ‘मैं किसी का बुरा नहीं चाहती’

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी निजी जिंदगी, करियर और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव लाइफ से लेकर काम के व्यस्त शेड्यूल तक कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान उन्होंने अभिनेता पवन सिंह के बिहार विधान परिषद (MLC) सदस्य बनने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

पवन सिंह को दी शुभकामनाएं
भोजपुरी इंडस्ट्री में कभी सबसे चर्चित जोड़ी रहे अक्षरा सिंह और पवन सिंह अब अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ चुके हैं। इंटरव्यू में जब पवन सिंह के MLC बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो अक्षरा ने बिना किसी कटुता के उन्हें शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि “एक इंसान के नाते पूछोगे तो मैं बोल सकती हूं, मैं किसी का बुरा नहीं चाहती, ईश्वर करे कि आप इससे भी बहुत बड़े पद पर जाएं। बहुत अच्छा काम करें। अपने जीवन में सही रहें। अपनी ऊर्जा को क्यों मैं नेगेटिव करूं। सब आगे बढ़ें, सब तरक्की करें, अच्छा करें, जिसकी जो नियति में लिखा है। उसको वो मिलेगा।”।
काम ही मेरी पहली प्राथमिकता है’
अक्षरा सिंह ने अपनी निजी जिंदगी पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने काम पर है। उनका रोज का शेड्यूल इतना व्यस्त रहता है कि उन्हें दूसरी बातों के बारे में सोचने का समय ही नहीं मिलता।अभिनेत्री ने बताया कि सुबह से देर रात तक काम में व्यस्त रहने के बाद वह अगले दिन की तैयारी में जुट जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब वह अपने माता-पिता को खुश देखती हैं तो उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। यही वजह है कि फिलहाल उनका पूरा फोकस करियर पर है।
माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
अक्षरा सिंह ने कहा कि जीवन में जो भी सफलता उन्हें मिली है, उसका सबसे बड़ा श्रेय उनके माता-पिता को जाता है। उनके अनुसार, माता-पिता जन्म से लेकर हर कदम पर अपने बच्चों का साथ देते हैं और उनकी सफलता के असली हकदार वही होते हैं।
बॉलीवुड में भी मजबूत हो रही पहचान
बता दें कि भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। हाल ही में वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आईं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।अब अक्षरा सिंह जल्द ही श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘ईठा’ में एक अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इससे साफ है कि भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article