NEWS PR डेस्क :बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। BPSC TRE-4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 1 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इस भर्ती के जरिए बिहार के शिक्षा विभाग में 32,388 स्कूल शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाना है। BPSC ने यह फैसला भर्ती प्रक्रिया में किए जा रहे कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के कारण लिया है। अब अभ्यर्थियों को आवेदन शुरू होने के लिए नई तारीख का इंतजार करना होगा।

क्यों टाला गया आवेदन?
BPSC के विज्ञापन संख्या 14/2026 के अनुसार TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी लेकिन शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों और भर्ती प्रक्रिया में प्रस्तावित बदलावों को देखते हुए आयोग ने फिलहाल आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। दरअसल, TRE-4 को लेकर हुए अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान एकल परीक्षा कराने और ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। सरकार की ओर से इन मांगों को स्वीकार करने की बात कही गई थी। अब इन्हीं बदलावों को TRE-4.0 की भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाना है।
नए सिरे से जारी होगा विज्ञापन
आयोग ने बताया है कि आवेदन प्रक्रिया की तारीख में बदलाव किया गया है। अब भर्ती से संबंधित नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की नई तारीख के लिए BPSC की ओर से जारी होने वाली अगली सूचना का इंतजार करें। फिलहाल 1 सितंबर से आवेदन शुरू नहीं होगा