बिहार के भोजपुर जिले के आरा में गुरुवार सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रिटायर्ड कस्टम इंस्पेक्टर, प्रॉपर्टी डीलर और क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उन्हें उनके घर के सामने ही निशाना बनाया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
राम कुमार सिंह की हत्या के बाद भोजपुर जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच भोजपुर एसपी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
सुबह की वारदात से इलाके में हड़कंप
घर के सामने हुई इस हत्या से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों की नजरें टिकी हैं।
हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल अपराधियों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई से मामले में नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट ;-