NEWS PR डेस्क :रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,688 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय रेलवे की इस बड़ी भर्ती में नॉन टेक्निकल कैटेगरी के कुल 1,688 पदों को भरा जाएगा। ये भर्ती कई अलग-अलग पदों पर निकाली गई है।
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
ट्रेन क्लर्क
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे पदों के लिए टाइपिंग से जुड़ी शर्तें भी लागू हो सकती हैं
कितनी मिलेगी सैलरी?
रेलवे की इस भर्ती में पद के अनुसार शुरुआती मूल वेतन निर्धारित किया गया है।
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: ₹21,700 प्रतिमाह
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: ₹19,900 प्रतिमाह
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: ₹19,900 प्रतिमाह
ट्रेन्स क्लर्क: ₹19,900 प्रतिमाह
RRB NTPC भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक आवेदन पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
RRB NTPC Undergraduate भर्ती 2026 के CEN 07/2026 लिंक को खोलें।
नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें और रसीद या आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें।