कटिहार: ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात एसडीओ चंद्रशेखर सिंह के कई ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। कटिहार से लेकर पटना और सिलीगुड़ी तक चल रही इस कार्रवाई में निगरानी विभाग की 11 सदस्यीय टीम जांच में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, बरामद दस्तावेजों और कार्रवाई के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम कटिहार के लोहियानगर स्थित चंद्रशेखर सिंह के पुश्तैनी घर भी पहुंची है। इसके अलावा पटना और सिलीगुड़ी स्थित ठिकानों पर भी कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। एक साथ कई स्थानों पर चल रही छापेमारी के बाद विभागीय और स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।
दस्तावेजों की जांच, आधिकारिक जानकारी का इंतजार
सूत्रों के हवाले से छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, ये दस्तावेज किस तरह के हैं और जांच में इनकी क्या भूमिका है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। विजिलेंस की ओर से कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
निगरानी टीम की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही छापेमारी से जुड़े तथ्यों और आगे की कार्रवाई के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट ;-