NEWS PR डेस्क : गयाजी में पिछले दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की प्रमुख योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गयाजी के केदारनाथ मार्केट में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है।
20 साल बेमिसाल—बदलता बिहार, निखरता गया” की थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।
इस प्रदर्शनी में बिहार सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें शराबबंदी, गंगाजल आपूर्ति योजना, जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से जगह दी गई है।
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट ;-