जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, हार्ट की परेशानी के बाद ICU में भर्ती

Rashmi Tiwari

पटना: बिहार में विधान परिषद चुनाव की सरगर्मी के बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। हार्ट में तकलीफ होने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल, उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार को हृदय संबंधी परेशानी होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

गौरतलब है कि नीरज कुमार बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान होना निर्धारित है। ऐसे में मतदान से ठीक पहले उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर चुनावी माहौल के बीच अहम मानी जा रही है।

Share This Article