असत्य पर सत्य की विजय का पर्व, पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने दी दशहरा की बधाई, कहा -सभी के जीवन में आए सुख-समृद्धि

Rashmi Tiwari

पटना, बिहार। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व विजयादशमी पूरे देश में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने समस्त देशवासियों और बिहारवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

संजीव श्रीवास्तव ने विजयादशमी के इस पावन पर्व पर लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।विजयादशमी का पर्व भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि अंततः सत्य की जीत होती है और अहंकार, अन्याय तथा बुराई का अंत निश्चित है। यह पर्व समाज में सकारात्मकता, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा भी देता है।

इस अवसर पर सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने सभी से पर्व को आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का यह शुभ अवसर हर परिवार के जीवन में नई खुशियां, उन्नति और समृद्धि लेकर आए।पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन की ओर से सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Share This Article