NEWS PR डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माता स्वर्गीय यशोदा देवी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने तेलियाजोत गांव स्थित हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर दिवंगत यशोदा देवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हरीश द्विवेदी के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत यशोदा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भाव व्यक्त किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता भी रहे मौजूद
इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत यशोदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
CM सम्राट चौधरी पहुंचे UP के बस्ती, हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि