दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत! दिया गया ऑक्सीजन सपोर्ट…

Sanjeev Shrivastava

देश और दुनिया में कोरोना का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगभग 4 लाख के पास पहुंच गई है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली का स्थिति कुछ ठीक नजर नहीं आ रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को भी कोरोना हो गया है। उनका फिलहाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जहां बताया जा रहा है कि उनकी तबियत शुक्रवाक को थोड़ी बिगड़ गई है। खबर आ रही है कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया।

ये भी पढ़ें- हमारे पांच सांसद, फिर भी हमें सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाया – तेजस्वी

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का कार्यालय की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोविड-19 के इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं और गुरुवार को उनकी हालत में थोड़ा सुधार देखा गया था, लेकिन उनका बुखार खत्म नहीं हुआ है। 55 वर्षीय स्वास्थ्य मंत्री को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की सहायता दी जा रही है। जैन की जांच में बुधवार को कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।

ये भी पढ़ें- जलजमाव से शहर के बिगड़े हालात का जायजा लेने निकला नीतीश का काफिला, पाटलीपुत्र स्टेडियम में बने कोरोना अस्पताल भी पहुंचे

दिल्ली सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2877 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या 49979 हो गई है। मृतकों की संख्या 65 और बढ़कर 1969 पर पहुंच गई।

Share This Article