कोरोनाः दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की और बिगड़ी तबीयत, मैक्स अस्पताल में होंगे शिफ्ट

Sanjeev Shrivastava

देश में कोरोना का काहर बढ़ते जा रहा है। इस बीच देश का राजधानी दिल्ली से कोरोना को लेकर बड़डी खहर आ रही है। दरअसल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत और बिगड़ गई है। खबर आ रही है कि अब उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत और बिगड़ गई है। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर अब उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है, जहां उन्हें COVID-19 के लिए प्लाज्मा थैरेपी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- मांझी ने कहा, चाइनीज कंपनियों का होना चाहिए बहिष्कार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का कार्यालय की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोविड-19 के इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं और गुरुवार को उनकी हालत में थोड़ा सुधार देखा गया था, लेकिन उनका बुखार खत्म नहीं हुआ है। 55 वर्षीय स्वास्थ्य मंत्री को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की सहायता दी जा रही है। जैन की जांच में बुधवार को कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर, पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कोरोना संक्रमण से जूझ रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। वहीं देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Share This Article