गोलियों कि तरतराहत से गूंज उठी राजधानी, दो युवक को मारी गोली, लोगों ने एक अपराधी को पकड़ा

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। मंदिरी के काठपुल के पास गुरुवार की देर रात गोलीबारी हो गई। घटना में दो लोगों को गोली लगी है और दोनों मंदिरी के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मंदिरी के रहने वाले रंजन और अजय को गोली लगी है। दोनों को पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

इधर स्थानीय लोगों ने गोली चलाकर भाग रहे बदमाश उदय राय को पकड़ लिया। गोलीबारी से गुस्साए लोगों ने उदय की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बुद्धा कालोनी थाने की पुलिस ने उदय को गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी मध्य विनय तिवारी ने कहा कि दो लोगों को गोली लगी है। दोनां खतरे से बाहर हैं। एक की गिरफ्तारी हो चुकी है।

वही स्थानीय लागों ने बताया कि रंजन और अयज के बीच पहले से विवाद चल रहा है। गुरुवार की देर रात रंजन और अजय काठपुल के पास थे। दोनों ने उदय को वहां देखा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इतने में उदय ने दोनों को देख लेने की धमकी दी और वहां से चला गया। थोडी देर में वह अपने चार पांच दोस्तों के साथ लौट कर आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद वह भाग रहा था तभी उदय को लोगों ने पकड़ लिया। और जमकर धुलाई कर दी

Share This Article