पति पर अवैध संबंध होने का लगाया आरोप तो पति ने चाकू मारकर किया घायल

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। जमुई जिले के नगर परिषद क्षेत्र के बिहारी मुहल्ला स्थित एक किराए के मकान में रह रहे पुलिस जवान बीरेंद्र यादव ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी को चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। जिसे पड़ोसी महिला द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। महिला के शरीर पर तकरीबन आधा दर्जन से अधिक जगहों पर चाकू के वार का जख्म है।

हालांकि चाकू ज्यादा तेज नहीं होने की वजह से महिला बाल-बाल बच गई। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला के पति जमुई पुलिस लाइन में कार्यरत है। पड़ोसी महिला ने बताया कि किसी बात को लेकर रात भर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। लेकिन बुधवार की सुबह महिला जख्मी अवस्था में कमरे से बाहर निकली तो उसे देख कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस सदर अस्पताल में महिला से पूछ ताछ कर रही है। फिलहाल झगड़े के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं सूत्र बताते है कि पति का किसी लड़की के साथ अवैध संबंध है जिस कारण आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता ही रहता है। प्रेम प्रसंग में शादी करने के बाद दोनों घर से भाग कर यहां रह रहे हैं।

Share This Article