सुशील कुमार मोदी और जदयू नेता संजय झा को मिला ये पद, जानिये क्या होंगे उनके कार्य

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद 16 नवंबर को नीतीश कुमार समेत 14 मंत्रिओं ने अपने पद के शपथ ली। जहां बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने शपथ ली वही तमाम आकलन के बाद भी सुशील कुमार मोदी को डिप्टी सीएम का पद नहीं मिला।

लेकिन आज जहां एक तरफ हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर राजभवन में शपथ ली वही दूसरी तरफ सुशील कुमार मोदी और संजय झा को जिम्मेदारी मिली हैं।

खबर हैं की दोनों नेताओं को विधान परिषद् में जिम्मेदारी दी गई हैं जहां सुशील कुमार मोदी को आचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया और जदयू नेता संजय झा को याचिका समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

बात करे कार्यों कि तो सुशील मोदी सदस्यों को आचार व्यवहार की जानकारी देंगे और परिषद् में आचार व्यवहार कैसे हो इसपर रखेंगे नजर। इससे पहले बिहार के वर्तमान सीएम नीतीश कुमार भी समिति के अध्यक्ष रहे हैं।

इसके अलावा आपको बता दे इस बार बिहार में दो डिप्टी सीएम नियुक्त किये गए हैं जिनका नाम तारकिशोर सिंह और रेणु देवी हैं।

Share This Article