5 लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस जुटी कार्रवाई में

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बिहार के गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहां एक स्कॉर्पिओ ने 5 लोगों को रौंद दिया। घटना गोपालगंज जिले के भोरे के काली मोड़ के पास की हैं। क्षेत्र में उस वक़्त हड़कंप मच गया हैं जब एक अंधाधुन स्कोर्पियो ने रास्ते पर जा रहे 5 लोगों को रौंद दिया जिसके बाद घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई।

इसके अलावा 4 लोगों के घायल होने की खबर हैं और 3 लोग की स्थिति बहुत गंभीर हैं। दुर्घटना के बाद आस पास के लोगों में डर का माहौल हैं। घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जिसके बाद उन्हें गोरखपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

वहाँ पर मौजूद आस पास के लोगों ने इस घटना की सुचना पास पुलिस के थाने में दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के पहुँचने के बाद मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद उनके घरो में सन्नाटा पसरा हुआ हैं।

Share This Article