तेजस्वी यादव के मंसूबों पर जिला प्रशासन ने फेरा पानी, धरना को लेकर नहीं दी अनुमति

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। देश भर में कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी हैं। बिहार में भी लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। कल आरजेडी ने ऐलान किया था की किसान आंदोलन के समर्थन में गाँधी मैदान में पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। किसान आंदोलन को लेकर राजद आज धरना देने वाली थी, लेकिन इस बीच बड़ी खबर यह है कि धरना की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी है।

सुबह से ही राजद कार्यकर्ता गांधी मैदान में जुटने लगे थे। धरना को लेकर सारी व्यवस्था भी की गई थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी समेत बड़े नेताओं के बैठने के लिए गांधी मूर्ति के ठीक नीचे दरी व माइक की व्यवथा की जा रही थी, तभी जिलाप्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और धरना स्थल से सामान को हटाने लगी।

READ ALSO : कृषि कानूनों को लेकर आरजेडी का बड़ा ऐलान, गाँधी मैदान में कल पार्टी करेगी धरना प्रदर्शन

राजद के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव ने बताया कि जिला प्रशासन ने इजाजत नहीं दी है और यही कारण है कि हम लोगों को धरना स्थल से हटने के लिए कहा जा रहा है। जिला प्रशासन से हमलोगों ने अनुमति मांगी थी, लेकिन जानबूझ कर जिला प्रशासन ने सरकार के इशारे पर काम करते हुए धरना की अनुमति को खारिज कर दिया हैं।

READ ALSO : महागठबंधन ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए कैंडिडेट नहीं उतारा, सुशील मोदी निर्विरोध चुने गए

अब खबर हैं की गाँधी मैदान में धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर राजद नेता व कार्यकर्ताओं ने गाँधी मैदान के गेट नंबर-4 पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया हैं।

Share This Article