निर्विरोध जीत गए, राज्यसभा चुनाव, आज लेंगे राज्यसभा का सर्टिफिकेट, बनेंगे केंद्र में मंत्री, मिलेगा महत्वपूर्ण मंत्रालय

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अब केंद्र की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हैं। सुशील मोदी को इसबार भाजपा ने चुनाव में तो लगाया, लेकिन उन्हें फिर उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। उनकी जगह पर भाजपा से तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। ऐसे में NEWSPR ने ही यह खुलासा किया था कि सुशील मोदी दिवंगत रामविलास पासवान की जगह राज्यसभा के सदस्य बनाए जाएंगे और केंद्र में मंत्री बनेंगे। हुआ भी यही। सुशील मोदी को राज्यसभा के लिए भेजा जा रहा है और उनका केंद्र में मंत्री बनाना भी तय है।

सुशील मोदी पिछले 15 सालों से बिहार भाजपा के केंद्र बिंदु रहें हैं। बिहार भाजपा में भले इन्होंने कोई पद नहीं लिया हो, लेकिन इनको अघोषित रूप से बिहार भाजपा का अध्यक्ष माना जाता था। पिछले 15 सालों में बिहार भाजपा संगठन में सुशील मोदी के मुताबिक ही चीजें चलती रही हैं। लेकिन, 2020 में सुशील मोदी के लिए केंद्रीय भाजपा ने अलग रास्ता अख्तियार किया है। अब सुशील केंद्र में भाजपा को सेवा देंगे और सूत्र ये भी बता रहें कि उन्हे केंद्र की सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलने वाला है।

सोमवार को सुशील मोदी राज्यसभा का सर्टिफिकेट लेंगे। सर्टिफिकेट लेते ही वे कभी भी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बदला जा सकता है, ऐसे में सुशील मोदी को उनकी जगह पर कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। चूंकि इससे पहले भी कृषि मंत्रालय बिहार कोटे में ही था।

वहीं सुशील मोदी पिछले 15 सालों से बिहार के वित मंत्री रहे हैं, इसके साथ ही ऑल इंडिया GST काउंसिल के अध्यक्ष भी रहे हैं। ऐसे में सुशील मोदी की वित्तीय समझ को देखते हुए उन्हें वित मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, रामविलास पासवान के निधन के बाद उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री भी सुशील मोदी को बनाया जा सकता है।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

Share This Article