बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला, पत्थर लगने से एक भाजपा कार्यकर्ता का सिर फटा

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार दोपहर हमला किया गया। काफिले में शामिल सभी भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर जमकर पथराव हुआ। हमले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय को मामूली चोटें आई हैं।

वही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष का एक सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गया। और पत्थर लगने से एक भाजपा कार्यकर्ता का सिर फट गया। हमले का आरोप सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर लगा है। हमला करने वालों में से कुछ ने हाथ में तृणमूल का झंडा थाम रखा था।

जेपी नड्डा के ऊपर किये गए इस पथराव के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट साझा किया। उन्होंने अपने ट्वीट में बंगाल की सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, “तृणमूल शासन में बंगाल अत्याचार अराजकता और अंधकार के युग में हो चूका है। टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुँचाया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए दुखद भी है और चिंताजनक भी।

वही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी जताते हुए एक ट्वीट साझा किआ है। उन्होंने लिखा, “पश्चिम बंगाल के प्रवास के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद मैंने उनसे फ़ोन पर बात करके उनके कुशल क्षेम कि जानकारी प्राप्त की है। यह घटना पश्चिम बंगाल राज्य की गिरती कानून व्यस्था का परिचायक है। “

Share This Article