NEWSPR डेस्क। काेल्ड ड्रिंक में नशे की गाेली देकर नाबालिग साली के साथ रेप करने वाले जीजा मुन्ना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वो पिछले एक साल से फरार चल रहा था। रेप की घटना के बाद से ही वो फरार चल रहा था। अब जीजा मुन्ना मालाकार ने काेर्ट में सरेंडर कर दिया। रेप की यह घटना राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना इलाके के मारुति नगर में हुई थी। करीब 40 साल का मुन्ना जादूगर है और एक चर्चित जादूगर के बैनर से जुड़ा है।
15 साल की साली के साथ दुष्कर्म करने के बाद वह फरार हाे गया था। पीड़िता के बयान पर जक्कनपुर थाना में एफआईआर नंबर 557/19 दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयान के बाद उसपर रेप और पाॅक्साे एक्ट की धाराओं के तहत केस हुआ था। केस दर्ज हाेने के बाद मूल रूप से गया का रहने वाला मुन्ना फरार हा़े गया था।
फरार होने के दरम्यान ही मुन्ना ने अपनी जमानत के लिए पटना हाइकोर्ट में अर्जी लगाई थी। जिसे हाल में ही काेर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था। जमानत अर्जी खारिज हाेने के बाद उसके पास सरेंडर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं रह गया था। दूसरी तरफ पुलिस भी उसके घर से लेकर तमाम ठिकानों तक छापेमारी करने में जुटी हुई थी। वह बार-बार ठिकाना बदल रहा था।
पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए कई बार गया स्थित उसके घर पर छापेमारी कर चुकी है, पर वह हर बार फरार मिला। जक्कनपुर थानेदार मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मुन्ना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर सकती है।
पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…