पति ने जहर खाकर दी जान, पिटाई से नाराज पत्नी गई थी मायके

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाने की इंद्रपुरी में रात एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की प्रकाश कुमार विश्वेश्वरैया भवन स्थित पथ निर्माण विभाग में चपरासी था। वह इन दिनों जुआ खेलने लगा था। शनिवार को पत्नी अनुष्का राज के साथ इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

वही प्रकाश ने पत्नी की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर अनुष्का बच्ची के साथ मायके चली गई। जिसके बाद पति ने जहर खा लिया। जैसे ही जहर खाने की जानकारी मिली तो अनुष्का मायके से लौटी, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पति-पत्नी के बीच आर्थिक तंगी को लेकर आए दिन झगड़ा हो रहता था। प्रकाश के पिता पथ निर्माण विभाग की तकनीकी शाखा में कार्यरत थे। उनकी मौत के बाद प्रकाश को अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। साल 2014 में उसकी शादी हुई थी।

अभी चार साल की एक बेटी भी है। शनिवार रात पड़ोसियों ने फोन कर अनुष्का को बताया कि उसका पति कमरे में बंद है और काफी चिल्ला रहा है। जब दरवाजा खोला गया तो प्रकाश मर चुका था।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

Share This Article