CORONA UPDATE- बंधन बैंक के बोरिंग रोड ब्रांच में 3 स्टाफ पॉजिटिव, 3 अन्य में भी लक्षण, फिर भी चल रहा बैंक

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK- बोरिंग रोड राजधानी पटना का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। यहां चहल-पहल भी खूब रहती है। इस इलाके में कोरोना के तेजी से फैलने का खतरा दिख रहा है। बोरिंग रोड स्थित बंधन बैंक में 3 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

आशंका है कि 3 अन्य भी पॉजिटिव हैं। उन्होंने भी जांच करवाई है। तीनों की रिपोर्ट नहीं आई है। फिलहाल सिम्टम बता रहे हैं कि यहां 6 स्टाफ कोरोना पॉजिटव हैं।

4 स्टाफ कार्य कर रहे हैं, सभी सहमे हुए..

इसके बावजूद बोरिंग रोड बंधन बैंक खुला है। लोग आ-जा रहे हैं। जानकारी है कि बंधन बैंक के इस ब्रांच में कुल 16 स्टाफ हैं। इनमें से 6 क्वारंटाइन हैं। 10 में से 6 स्टाफ सेल्स से जुड़े हैं। यानी बैंक 4 स्टाफ से किसी तरह चलाया जा रहा है। बैंक इसी तरह चलता रहा तो पूरे बोरिंग रोड एरिया में रह रहे लोगों में कोरोना तेजी से फैल सकता है।

टना में बंधन बैंक की कुल 4 शाखाएं..

पटना में बंधन बैंक की 4 शाखाएं हैं। बोरिंग रोड, डाकबंगला, कंकड़बाग और आशियानानगर। बिहार में बंधन बैंक की 86 शाखाएं हैं। आशियानगर के बाद बोरिंग रोड ब्रांच में कोरोना फैलने के बाद बैंककर्मी भी डरे हुए हैं।

Share This Article