CORONA- पहले घंटे की ट्रेडिंग में 500 अंक तक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी 145 पॉइंट की गिरावट

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK- गुरुवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार कोरोना का असर दिख रहा है। आज सेंसेक्स 204.09 अंक और निफ्टी 77 पॉइंट नीचे खुला। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 501 अंक तक और निफ्टी 145 अंक तक नीचे जा चुका है। आज प्राइवेट बैंक और ऑटो सेक्टर के शेयरों में गिरावट दिख रही है।

इससे पहले मंगलवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 243.62 पॉइंट गिरकर 47,705.80 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 63.05 अंक नीचे 14,296.40 पर बंद हुआ था। बुधवार को राम नवमी के चलते शेयर बाजार बंद था।

देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड..

नए मरीजों के मामले में भारत अमेरिका से भी आगे निकल गया है। देश में पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, बुधवार को रिकॉर्ड 2,101 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में कोरोना के 22.84 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 83 पॉइंट ऊपर 28,728 पर करोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 3,476 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 13 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 3,189 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 26 पॉइंट ऊपर 7,285 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 590 पॉइंट ऊपर 29,099 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद..

बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.93% की बढ़त के साथ 316.01 अंक ऊपर 34,137.30 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.19% की बढ़त के साथ 163.95 अंक ऊपर 13,950.20 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 38.48 पॉइंट ऊपर 4,173.42 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Share This Article